Police arrived at the residence of Congress MLA

कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर पर JCB लेकर पहुंची पुलिस

Written by:

Last Updated:

कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर पर JCB लेकर पहुंची पुलिस, माहौल हुआ तनावपूर्ण

कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर पर jcb लेकर पहुंची पुलिस

पुलिस घर पर बने अवैध निर्माण को गिराने पहुंची थी

खैहरा और उनके समर्थकों के बीच काफी ज्यादा रोष 

खैहरा ने सीधे तौर पर ‘राजनीतिक बदला’ करार दिया

बिना लीगल नोटिस के पुलिस का एक्शन लेना गलत

कपूरथला

कपूरथला में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा के घर का बाहर माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया क्योंकि जेसीबी मशीन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची। पुलिस घर पर बने अवैध निर्माण को गिराने पहुंची थी। जिसे लेकर खैहरा और उनके समर्थकों के बीच काफी ज्यादा रोष देखा जा रहा है। सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे सीधे तौर पर ‘राजनीतिक बदला’ करार दिया है। 

बिना नोटिस तोड़ा जा रहा है घर : खैहरा

सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस एक्शन लेना गलत है। पहले नोटिस दिया जाता और फिर व्यक्ति को मौका दिया जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। ना ही रामगढ़ के सरपंच के पास नोटिस पहुंचा है। मेरे घर के हिस्से को जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।

खैहरा के समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

इस दौरान खैहरा के समर्थकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया लेकिन एंटी-रियट फोर्स और पंजाब पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन रोक दिया और खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाया गया।

Related to this topic: