Punjab-Haryana Bar Council Elections

पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: March 18 2026 06:14:23 PM

पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव : 159 उम्मीदवार मैदान में, वोटिंग के दौरान अव्यवस्था से वकील नाराज

पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव

जालंधर के वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

आरोप-SDM और तहसीलदार ने नहीं किया उचित प्रबंध 

महिला व सीनियर सिटीजन के लिए अलग लाइन नहीं

चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका जताई

पंजाब डेस्क

पूरे पंजाब और हरियाणा में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव हो रहे हैं। जिसमें 159 उम्मीदवार अपनी किस्मत अज़माने के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें से सिर्फ 18 उम्मीदवार ही हैं जो चुने जाएंगे सदस्यों की तरफ से। जिसे लेकर जालंधर के वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन की तरफ से अव्यवस्था को लेकर वकीलों ने नाराजगी भी जाहिर की। हमने तहसीलदार साहब से अनुरोध किया है कि प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और महिलाओं व बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी चुनाव में इस तरह की अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई।

बार काउंसिल की वोटिंग के लिए नहीं थी कोई सुविधा

बार काउंसिल के चुनावों को लेकर पूर्व जिला बार अध्यक्ष व सीनियर एडवोकेट RK भल्ला ने कहा कि इस चुनाव को कराने की जिम्मेदारी होती है वह SDM और तहसीलदार की होती है। पर उनकी तरफ से कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया गया। जिस कारण करीब 2,000 वोटों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे मतदाता परेशान हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए नहीं बनाई अलग लाइन

RK भल्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कोई अलग लाइन नहीं बनाई गई है। सभी को घंटों तक एक ही कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। कुप्रबंधन के कारण कई महिला और बुजुर्ग वकील बिना वोट डाले ही वापस लौट रहे हैं। इससे चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका जताई जा रही है।

Related to this topic: