Punjab: Two biers carried out from the same house

पंजाब : एक ही घर से उठीं दो अर्थियां

Last Updated: June 12 2026 04:05:27 PM

पंजाब : एक ही घर से उठीं दो अर्थियां, छोटे भाई के निधन का सदमा नहीं झेल पाया बड़ा भाई

पंजाब  एक ही घर से उठीं दो अर्थियां

छोटे भाई की मौत का सदमा बड़े भाई के लिए भी जानलेवा साबित हुआ

वहीं छोटे भाई के निधन के कुछ घंटों बाद बड़े भाई की भी मौत हो गई

दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव भंगला और आसपास शोक का माहौल

एक घर से दो सगे भाइयों की अर्थियां उठने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

पंजाब डेस्क

पंजाब के समराला क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव भंगला में छोटे भाई की मौत का सदमा बड़े भाई के लिए भी जानलेवा साबित हुआ। छोटे भाई के निधन के कुछ घंटों बाद बड़े भाई की भी मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव भंगला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

गुरुवार शाम उसने अंतिम सांस ली

जानकारी के अनुसार, गुरजीत गिल पिछले करीब छह महीनों से कैंसर से पीड़ित था और पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने परिवार को उसे घर ले जाकर देखभाल करने की सलाह दी थी। परिवार उसे घर ले आया, जहां गुरुवार शाम उसने अंतिम सांस ली।

भाई के निधन से बुरी तरह टूट गया

बताया जा रहा है कि उस समय उसका बड़ा भाई गुरदीप गिल खेत में धान की फसल की तैयारी के लिए ट्रैक्टर से काम कर रहा था। जैसे ही उसे छोटे भाई की मौत की सूचना मिली, वह तुरंत घर पहुंचा और भाई के निधन से बुरी तरह टूट गया। वह काफी देर तक रोता रहा।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

परिजनों ने उसे समझाकर आराम करने के लिए सुला दिया, लेकिन देर रात करीब 2 बजे जब परिवार ने उसे जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाई गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक ही घर से दो सगे भाइयों की अर्थियां उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Related to this topic: