Girl dies in Punjab due to strong storm

पंजाब में तेज आंधी-तूफान के कारण लड़की की मौ’त

Last Updated: June 12 2026 04:13:04 PM

पंजाब में तेज आंधी-तूफान के कारण लड़की की मौ’त, रसोई की शेड गिरने के कारण हुआ हादसा

पंजाब में तेज आंधी-तूफान के कारण लड़की की मौ’त

परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है

2 महीने पहले लड़की के पिता की मौत हुई थी

वहीं परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब थी

बाढ़ के कारण काफी जर्जर हो गया था मकान

पंजाब डेस्क

पंजाब में वीरवार की शाम को काफी तेज आंधी और तूफान आया। जिस कारण फाजिल्का के झंगड़ भैणी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता रानी के रूप में हुई है। जिसके बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में भी शोक की लहर है। गांव वालों ने बताया कि 2 महीने पहले ही लड़की के पिता की भी मौत हुई थी। जिस कारण परिवार की आर्थिक हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। 

रसोई का शेड गिरने के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक रसोई के ऊपर सीमेंट का शेड लड़की के ऊपर आ गिरा। जिस कारण उसकी गर्दन पर काफी ज्यादा गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल में लेकर जाया गया है। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण उनका मकान काफी जर्जर हो गया था। उसमें दरारें भी आ चुकी थीं, जिसके चलते शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सका। अब गांव वालों ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Related to this topic: