लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी
फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
बिजली चालू होने से गोदाम में लगातार शॉर्ट सर्किट होता रहा
जालंधर
जालंधर के जेपी नगर में एक गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, जिसके बाद काबू पाया गया।
पार्षद भी घटना स्थल पर पहुंचे
वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे इलाके के पार्षद ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने कॉल करके बताया था कि गली के घर में बने गोदाम में आग लगी है, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को कॉल कर इलाके की बिजली को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
वहीं इलाका निवासियों के मुताबिक बिजली चालू रहने के कारण गोदाम के अंदर लगातार शॉर्ट सर्किट होते रहे, जिससे आग और भड़कती गई। बाद में पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने में मदद मिली।