मलबे की चपेट में आने से दोनों दबकर घायल हो गए थे
वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है
गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार
परिवार के साथ दुख बांटने के लिए इकट्ठा हो गए श्रद्धालु
अमृतसर
अमृतसर के सैदपुर गांव में एक पुराने मकान को गिराते समय दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल मकान गिराते समय अचानक लैंटर गिर गया, जिसकी चपेट में दमदमा साहिब गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार और एक युवक आ गया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेवादार बाबा मुख्तार सिंह और अजयपाल सिंह के रूप में हुई है।
मलबे में दबने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक बाबा मुख्तार सिंह और उनके साथी अजयपाल सिंह सैदपुर गांव में एक पुराना मकान गिरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत पर लगा लैंटर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दोनों दबकर घायल हो गए, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
लंबे समय से थे सेवादार
गौर हो कि बाबा मुख्तार सिंह ऐतिहासिक गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार थे और लंबे समय से गुरुद्वारे की सेवा कर रहे थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग परिवार के साथ दुख बांटने के लिए इकट्ठा हो गए।