Punjabi girl dies in a road accident

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवती की मौ'त, 2 साल पहले गई थी विदेश, पिता ने बेटी के अंगदान का लिया निर्णय

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 04 2025 02:15:28 PM

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवती की मौ'त, 2 साल पहले गई थी विदेश, पिता ने बेटी के अंगदान का लिया निर्णय

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवती की मौत 2 साल पहले गई थी विदेश पिता ने बेटी के अंगदान का लिया निर्णय

कनाडा में सड़क हादसे में पंजाबी युवती की मौ'त, 2 साल पहले गई थी विदेश, पिता ने बेटी के अंगदान का लिया निर्णय

मनबीर मार्च 2023 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थी

हाल ही में वर्क परमिट के लिए आवेदन करने वाली थी

मृतका के गांव और आसपास शोक की लहर दौड़ गई है

मनबीर कौर के अंग अब ज़रूरतमंदों को नई ज़िंदगी देंगे

लुधियाना/ब्रैम्पटन : 

विदेशों में पंजाबी युवाओं के साथ होने वाली दुखद घटनाओं की फेहरिस्त में एक और मामला जुड़ गया है। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में सड़क हादसे में 17 वर्षीय पंजाबी छात्रा मनबीर कौर की दर्दनाक मौत हो गई। मनबीर मार्च 2023 में उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गई थी। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतका के गांव और आसपास शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग मनबीर कौर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

वर्क परमिट के लिए आवेदन करने वाली थी

मृतका की पहचान पंजाब के सरताज सिंह ढिल्लों की बेटी मनबीर कौर के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, मनबीर हाल ही में वर्क परमिट के लिए आवेदन करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। दुर्घटना के समय मनबीर सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई।

अंग ज़रूरतमंदों को नई ज़िंदगी देंगे : पिता

मनबीर कौर के पिता सरताज सिंह ढिल्लों ने बताया कि उनकी बेटी का सपना था कि वह पढ़ाई पूरी कर परिवार का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा, "हमारी बेटी तो अब हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उसके अंग ज़रूरतमंदों को नई ज़िंदगी देंगे। हमने सभी अंग दान करने का फैसला लिया है।

Related to this topic: