The Electricity Department expressed regret

जालंधर के कई इलाकों में आज लगेगा बिजली कट, सुबह 10 से रहेगी सप्लाई बंद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 01:40:51 PM

जालंधर के कई इलाकों में आज लगेगा बिजली कट, सुबह 10 से रहेगी सप्लाई बंदबिजली विभाग ने सहयोग की अपील करते हुए इस असुविधा के लिए खेद जताया

जालंधर के कई इलाकों में आज लगेगा बिजली कट सुबह 10 से रहेगी सप्लाई बंद

जालंधर के कई इलाकों में आज लगेगा बिजली कट, सुबह 10 से रहेगी सप्लाई बंद

बिजली विभाग ने सहयोग की अपील करते हुए इस असुविधा के लिए खेद जताया 

पानी भरने सहित बिजली से जुड़े सभी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें

टेस्टिंग का कार्य पूरा होते ही बिना अनावश्यक देरी के बिजली आपूर्ति बहाल होगी

इस एक घंटे के शटडाउन का असर रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों पर पड़ेगा

जालंधर

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित 66 केवी बिजली सब-स्टेशन में आज आवधिक रखरखाव (पीरियोडिक टेस्टिंग) किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस असुविधा के लिए खेद जताया है। बिजली विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पानी भरने सहित बिजली से जुड़े सभी जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें। विभाग का कहना है कि टेस्टिंग का कार्य पूरा होते ही बिना किसी अनावश्यक देरी के बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

समय-समय पर तकनीकी जांच 

पंजाब पावर कॉर्पोरेशन के प्रोटेक्शन डिवीजन द्वारा ग्रिड और सब-स्टेशनों की सुरक्षा तथा सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर तकनीकी जांच की जाती है। इसी क्रम में आज अर्बन एस्टेट फेज-2 सब-स्टेशन के उपकरणों की विस्तृत टेस्टिंग होगी, ताकि संभावित तकनीकी खामियों का समय रहते पता लगाया जा सके और भविष्य में बड़े फॉल्ट से बचा जा सके।

एक घंटे के शटडाउन का असर 

इस एक घंटे के शटडाउन का असर शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित क्षेत्रों में जालंधर हाइट्स फेज-1 और फेज-2, क्यूरो मॉल, मीठापुर, ग्रीनवुड एवेन्यू, रॉयल रेजीडेंसी, विशाल गार्डन, विजय कॉलोनी, न्यू अरोड़ा कॉलोनी, मोटा सिंह नगर, गार्डन कॉलोनी और रविंदर नगर शामिल हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े आसपास के मोहल्लों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

Related to this topic: