The attackers struck him multiple times, severing

पंजाब में बेअदबी के आरोपी मेवा सिंह की घर में बेरहमी से ह’त्या, सिर धड़ से किया अलग

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 03:33:00 PM

पंजाब में बेअदबी के आरोपी मेवा सिंह की घर में बेरहमी से ह’त्या, सिर धड़ से किया अलगहमलावरों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया

पंजाब में बेअदबी के आरोपी मेवा सिंह की घर में बेरहमी से ह’त्या सिर धड़ से किया अलग

पंजाब में बेअदबी के आरोपी मेवा सिंह की घर में बेरहमी से ह’त्या, सिर धड़ से किया अलग

हमलावरों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया

आरोपियों ने उसका एक हाथ भी काट दिया और वारदात कर मौके से फरार 

रात दो बजे की घटना, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा

फतेहगढ़ साहिब 

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां निवासी मेवा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने उसके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आरोपियों ने उसका एक हाथ भी काट दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतक की बेटी ने बताई घटना

मृतक की बेटी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे घर का पालतू कुत्ता लगातार भौंक रहा था। आवाज सुनकर उसके पिता कमरे से बाहर निकले। आरोप है कि पहले से घर के अंदर छिपे हमलावरों ने बाहर आते ही उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिता की चीखें सुनकर वह और उसकी मां उन्हें बचाने के लिए बाहर निकलने लगीं। आत्मरक्षा के लिए उन्होंने डंडा भी उठाया, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। इससे घबराकर दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पड़ोसियों के पहुंचने पर जब दरवाजा खोला गया तो मेवा सिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले।

बेअदबी मामले में था आरोपी

जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह पर अक्टूबर 2020 में गांव तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इस मामले में मंडी गोबिंदगढ़ थाने में केस दर्ज हुआ था और मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन था। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। मेवा सिंह पहले गांव में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। बाद में उसने यह काम छोड़ दिया और एक निजी मिल में नौकरी करने लगा था। फिलहाल वह गांव स्थित अपने घर में रह रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related to this topic: