When the husband returned home from work

कपूरथला में महिला ने 3 बच्चों के साथ पी कीटनाशक दवा, काम से घर लौटे पति के उड़े होश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 03:50:35 PM

कपूरथला में महिला ने 3 बच्चों के साथ पी कीटनाशक दवा, काम से घर लौटे पति के उड़े होशजब पति काम से घर लौटा तो हैरान रह गया

कपूरथला में महिला ने 3 बच्चों के साथ पी कीटनाशक दवा काम से घर लौटे पति के उड़े होश

कपूरथला में महिला ने 3 बच्चों के साथ पी कीटनाशक दवा, काम से घर लौटे पति के उड़े होश

जब पति काम से घर लौटा तो हैरान रह गया

तीनों बच्चे जमीन पर बेहोश पड़े पाए गये

पत्नी उल्टियां कर रही थी, बेटी ने दम तोड़ा

बाकी बच्चे और पत्नी अमृतसर किए रेफर 

कपूरथला 

कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक दवा पी। जब पति काम से घर लौटा तो वह देखकर हैरान रह गया। क्योंकि तीनों बच्चे जमीन पर बेहोश पड़े मिले थे, जबकि पत्नी उल्टियां कर रही थी। पति ने बिना देरी किए सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां 6 साल की बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी बच्चों और पत्नी को अमृतसर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजु़क बताई जा रही है।

पत्नी की सास से हुई थी लड़ाई : लवकुश 

जानकारी के मुताबिक पति लवकुश ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से कपूरथला के मल्लू कादराबाद गांव में पत्नी की कल मेरी से मां से बात हुई थी, शायद इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई हुई हो। हालांकि उसे इस बारे में पता नहीं है। जब वह रात को काम से घर लौटा तो उसने देखा कि पत्नी संतोष देवी लगातार उल्टियां कर रही थी और बच्चे जमीन पर पड़े हुए थे। उनके पास में कीटनाश्क दवा भी पड़ी हुई थी।

बेटी की मौत, बाकी की हालत भी गंभीर

लवकुश ने आगे बताया कि वह यह सब देखकर डर गया और तुरंत पड़ोसियों के इस बारे में बताया। जिसके बाद एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद पत्नी समेत बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 6 साल की खुशी की मौत हो गई। जबकि डॉक्टरों ने बाकियों को अमृतसर रेफर कर दिया है।

Related to this topic: