The condition of Samanpreet Kaur and Khushpreet

पंजाब में दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौ’त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 03:46:31 PM

पंजाब में दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौ’तसमनप्रीत कौर और खुशप्रीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है

पंजाब में दर्दनाक हादसा घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौ’त

पंजाब में दर्दनाक हादसा, घर की छत गिरने से मां-बेटे की मौ’त

समनप्रीत कौर और खुशप्रीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है

आस-पास में रह रहे लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी

पड़ोसियों ने परिवार को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया

पिछले साल ज्यादा बारिश हुई, इसलिए मकान की हालत खराब

बठिंडा

बठिंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सो रहे परिवार पर अचानक कमरे की छत गिर गई। जिस कारण मां और बेटे की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 2 बोटियां बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान 40 साल की वीरपाल कौर और 14 साल के अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है जबकि बेटियां समनप्रीत कौर और खुशप्रीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है।

देर रात 11 बजे की है घटना

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात 11 बजे की है। कमरे की छत गिरने से आस-पास रह रहे लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। लोग मदद करने के लिए दौड़े-दौड़े आए। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में परिवार को निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

बारिश से कमजोर थी छत

पुलिस ने आगे बताया कि पीड़ित धर्म सिंह एक निजी सीवरेज का काम करता है। पिछले साल काफी ज्यादा बारिश हुई थी, जिस कारण मकान की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। इसी वजह से सोमवार रात को कमरे की छत गिर गई और मां बेटे की मौत हो गई।

Related to this topic: