FIR filed against Star Immigration owner and promo

स्टार इमीग्रेशन की मालिकन और प्रोमोटर हरलीन कौर पर F.I.R. दर्ज

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 23 2026 11:02:59 PM

स्टार इमीग्रेशन की मालिकन और प्रोमोटर हरलीन कौर पर F.I.R. दर्ज

स्टार इमीग्रेशन की मालिकन और प्रोमोटर हरलीन कौर पर fir दर्ज

स्टार इमीग्रेशन की मालिकन और प्रोमोटर हरलीन कौर पर F.I.R. दर्ज

 

बिना लाइसेंस कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का सोशल मीडिया पर प्रचार करने का आरोप

 

हरलीन का दावा पर्चा झूठा, साजिश के तहत कराई गलत कंप्लेंट

 

जालंधर, पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने पंजाब सरकार से बिना लाइसेंस लिए कनाडा का पक्का वर्क परमिट वीजा लगवा कर देने का वादा करने वाली स्टार इमीग्रेशन कंपनी की मालकिन और प्रोमोटर हरलीन कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लुधियाना की रहने वाले स्वाति नामक युवती ने इस स्टार इमीग्रेशन की मालकिन के खिलाफ सरकार को धोखा देने और लोगों को गुमराह करने की शिकायत की थी। पुलिस ने इसकी गहनता से जांच करने के बाद इमीग्रेशन कंपनी की मालिकन हरलीन कौर के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट-1983 की धारा-24 के तहत पर्चा दर्ज किया है।

 

लुधियाना पुलिस की गई शिकायत में प्रेम नगर फील्ड गंज की रहने वाली बीर सिंह प्रकाश की बेटी स्वाति ने आरोप लगाया कि मॉडल टाउन लुधियाना रहने वाली हरलीन कौर पुत्री अमृतप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके लोगों को गुमराह कर रही है। इन वीडियो में हरलीन कौर दावा कर रही है कि कनाडा का पक्का वर्क परमिट दिलाया जाता है। जबकि कनाडा की तरफ से पक्के वर्क परमिट वीजा बंद किए हुए हैं।

 

पुलिस को सौंपे वीडियो के यूआरएल लिंक्स

 

स्वाति ने इंस्टाग्राम पर हरलीन कौर और उनकी स्टार इमीग्रेशन कंपनी की तरफ से अपलोड किए कई वीडियो और उनके यूआरएल लिंक्स पुलिस को सौंपे हैं। जिसमें अलग-अलग वीडियो का जिक्र किया गया है। कैसे वीडियो में हरलीन कौर लोगों को कह रही है कि कनाडा भेजने के लिए किसी को आइलेट्स करने की जरूरत नहीं है। न ही उन्हें इंकम टैक्स भरने या फंड दिखाने की कोई जरूरत है। इतना ही नहीं पासपोर्ट देकर वर्क परमिट वीजा लगने के बाद पैसे लेती है। कई युवकों को पासपोर्ट और वीजा के साथ दिखाकर पंजाब के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

 

12 से 15 लाख में वर्क परमिट दिलाना का झांसा

 

वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि कनाडा का वर्क परमिट सिर्फ 12 से 15 लाख रुपए में दिलाया जाता है। जिसके लिए आइलेट्स करने की जरूरत नहीं है। बस वर्क परमिट लेने के लिए उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उनसे उनका पोसपोर्ट मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कनाडा के नाम पर पंजाब के लोगों को लूटा जा रहा है।  

 

स्वाति ने की थी धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज करने की मांग

 

स्वाति ने अपनी शिकायत में पुलिस से आरोपी स्टार इमीग्रेशन की मालकिन हरलीन कौर पर बिना लाइसेंस लिए वर्क परमिट का विज्ञापन के जरिए प्रचार करने, वर्क परमिट लगवाने संबंधी आईपीसी की धारा 420 और बीएनएस की धारा 318(4) इमीग्रेशन एक्ट 1983 और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2014 की उल्लंघन करने संबंधी मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने स्वाति की शिकायत की जांच करने के बाद डीए लीगल की राय लेने के बाद हरलीन कौर पर इमीग्रेशन एक्ट-1983 की धारा 43 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।

 

हरलीन ने पर्चे को बताया झूठा, मांगी जांच

 

स्टार इमीग्रेशन की मालकिन हरलीन कौर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर खुद पर दर्ज किए गए पर्चे को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उसे साजिश के तहत बदला लेने के लिए फंसाया गया है। उन्होंने भी पुलिस से जांच की मांग की है।

Related to this topic: