The husband, mother-in-law, and father-in-law

जालंधर में महिला ने किया सुसाइड, मायके पहुंचा भाई तो लाश चारपाई पर मिली, तीन आरोपी गिरफ्तार, ननद फरार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 21 2026 02:00:58 PM

जालंधर में महिला ने किया सुसाइड, मायके पहुंचा भाई तो लाश चारपाई पर मिली, तीन आरोपी गिरफ्तार, ननद फरार शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर अरेस्ट किये गये हैं

जालंधर में महिला ने किया सुसाइड मायके पहुंचा भाई तो लाश चारपाई पर मिली तीन आरोपी गिरफ्तार ननद फरार 

जालंधर में महिला ने किया सुसाइड, मायके पहुंचा भाई तो लाश चारपाई पर मिली, तीन आरोपी गिरफ्तार, ननद फरार 

शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर अरेस्ट किये गये हैं

दंपती के दो बच्चे, जिनमें 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है

दोनों बच्चे नाना-नानी के पास रह रहे, अब ननद नीलो की तलाश 

 मृतका के भाई की शिकायत पर BNS की धारा के तहत केस दर्ज

जालंधर : 

जालंधर में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और ननद पर लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद फरार है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका की पहचान मॉडल टाउन निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। अभी दोनों बच्चे नाना-नानी के पास रह रहे हैं। पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ननद नीलो की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

18 जुलाई को परिवार ने पीटा

मृतका के भाई जय चंद के अनुसार,सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार से हुई थी। बलविंदर कुमार निजी बैंक में काम करता है और शराब पीने का आदी है। वह अकसर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। सास, ससुर और ननद भी उसका साथ देते थे। भाई का आरोप है कि 18 जुलाई को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर सरबजीत कौर की पिटाई की थी। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।

20 जुलाई को की आत्महत्या 

20 जुलाई को जय चंद की पत्नी ने सरबजीत कौर को फोन किया तो वह काफी घबराई हुई थी। कुछ देर बाद पति बलविंदर कुमार ने फोन कर बताया कि सरबजीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो महिला का शव चारपाई पर रखा मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर BNS की धारा 108, 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

Related to this topic: