Three snatchers carried out the act of snatching

लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा, 2 घंटे तक पूछताछ, पब्लिक ने की धुनाई, बाइक सवार से झपटा था मोबाइल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 21 2026 02:03:42 PM

लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा, 2 घंटे तक पूछताछ, पब्लिक ने की धुनाई, बाइक सवार से झपटा था मोबाइलतीन झपटमारों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया

लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा 2 घंटे तक पूछताछ पब्लिक ने की धुनाई बाइक सवार से झपटा था मोबाइल

लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा, 2 घंटे तक पूछताछ, पब्लिक ने की धुनाई, बाइक सवार से झपटा था मोबाइल

तीन झपटमारों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया

यात्रियों ने झपटमारों से अपना मोबाइल वापस बरामद कर लिया

लोगों ने कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न हालत में खंभे से बांध दिया

हैरान करने वाली बात रही किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी

लुधियाना : 

लुधियाना में बाइक सवारों से तीन झपटमारों ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, बाइक सवार यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए पीछा कर तीनों झपटमारों को पकड़ लिया। यात्रियों ने झपटमारों से अपना मोबाइल वापस बरामद कर लिया, लेकिन इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। 

कपड़े उतारकर अर्धनग्न हालत में खंभे से बांध दिया

वहीं, लोगों ने एक झपटमार को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े उतारकर उसे अर्धनग्न हालत में खंभे से बांध दिया। सोमवार शाम करीब दो घंटे तक लोग उसे खंभे से बांधे रखकर पूछताछ करते रहे। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पता नहीं बताया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पता नहीं बताया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह आलमगीर रोड पर उनका मोबाइल भी इसी व्यक्ति ने झपटा था। फिर लोगों ने उसकी धुनाई करनी शुरू की। 

हैरानीजनक किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी

करीब दो घंटे तक खंभे से बंधे रहने के बाद उसके परिजन आए और उसे लेकर चले गए। पब्लिक ने पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी। पब्लिक का कहना है कि शिकायत देकर भी कार्रवाई नहीं होती है। इस पूरी घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

Related to this topic: