जालंधर मंडी आढ़ती एसोसिएशन के नए प्रधान गोल्डी खालसा का सम्मान, मंडी के विकास और हितों की रक्षा का भरोसा
क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में नए प्रधान को सम्मानित किया
गोल्डी खालसा ने सभी मेहमानों, आढ़तियों और सहयोगियों का आभार जताया
कोल्ड स्टोरेज की श्रृंखला स्थापित कर आलू कारोबार आगे बढ़ाने में योगदान
मंडी के विकास के साथ आढ़तियों के हितों के लिए ईमानदारी से काम करेंगे
जालंधर
जालंधर की सब्जी एवं फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान गुरुप्रीत सिंह (गोल्डी खालसा) के सम्मान में शहर के होटल डाल्फिन में समारोह आयोजित किया गया। राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नए प्रधान को सम्मानित किया। समारोह में सब्जी, आलू, प्याज और फ्रूट मंडी के बड़ी संख्या में आढ़ती शामिल हुए। इस दौरान मंडी के विकास, व्यापारियों की समस्याओं और हितों की रक्षा को लेकर एकजुटता दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में गुरुप्रीत सिंह (गोल्डी खालसा) ने सभी मेहमानों, आढ़तियों और सहयोगियों का आभार जताया।
पूर्व प्रधान और आढ़तियों ने दिया भरोसा
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व प्रधानों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आढ़तियों ने एक मंच पर पहुंचकर नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुप्रीत सिंह (गोल्डी खालसा) लंबे समय से आलू के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उन्हें एक सफल आढ़ती के साथ-साथ प्रगतिशील किसान और उद्यमी के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कोल्ड स्टोरेज की श्रृंखला स्थापित कर आलू कारोबार को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
विकास और व्यापारियों के हितों पर जोर
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंडी के कारोबार को और बेहतर बनाने के लिए सभी आढ़तियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के सामने उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त प्रधान गोल्डी खालसा ने सभी आढ़तियों और समारोह में पहुंचे मेहमानों का धन्यवाद किया।
एसो. के सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे
उन्होंने कहा कि वह एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और मंडी के विकास के साथ-साथ आढ़तियों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। समारोह में दीपक बाली, महिंदर भगत, वनीत धीर, विजय सांपला, नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा, सुशील कुमार रिंकू, अशोक सरीन हिक्की, मनोरंजन कालिया और के.डी. भंडारी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित रहे गणमान्य अतिथि
किसान अनेजा, सन्नी ओबरॉय, सौरभ गर्ग, करण बग्रा, प्रिंस बग्रा, मनजीत कुमार, मनीषा भांबरी, बिट्टू पंडित, सुनील कुमार, पवन राजू, राकेश अग्रवाल, यशपाल कल्ली, गुरदयाल, आशु सचदेवा, रविंदर पाल सिंह कैनेडी, एडवोकेट मंजीत सिंह, अश्वनी राजपाल, राहुल बजाज, हनी मुल्तानी ने नए प्रधान के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।