Among the deceased were residents of Italy

पेरू में टूरिस्टों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश, हादसे में 13 लोगों की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 03 2026 01:52:07 PM

पेरू में टूरिस्टों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश, हादसे में 13 लोगों की मौतमृतकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के निवासी

पेरू में टूरिस्टों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश हादसे में 13 लोगों की मौत

पेरू में टूरिस्टों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश, हादसे में 13 लोगों की मौत

मृतकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के निवासी

हादसे में पायलट और उसके सहयोगी की भी मौत

2 हजार साल पुरानी नाज्का लाइंस देखने जा रहे थे

वहीं इस हादसे पर पेरू की सरकार ने शोक जताया

पेरू के नाज्का शहर के पास एक टूरिस्ट प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में 11 यूरोपीय लोगों समेत 13 की मौत हो गई है। मृतकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के रहने वाले हैं। इस हादसे में प्लेन चला रहे पायलट और उसके सहयोगी की भी मौत हो गई है।

नाज्का लाइंस दिखाने जा रहा था प्लेन

प्लेन इका शहर से उड़ान भर टूरिस्टों को 2 हजार साल पुरानी नाज्का लाइंस दिखाने लेकर जा रहा था। नाज़्का लाइंस के पास पहुंचते ही प्लेन क्रैश हो गया और वह खेत में जा गिरा। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इसमें सभी लोगों की मौत हो गई। 

पेरू सरकार ने हादसे पर जताया दुख

हादसे के बाद प्लेन के मलबे के पास जले हुए शव बिखरे पड़े थे। वहीं इस हादसे पर पेरू की सरकार ने शोक जताया है। पेरू के राष्ट्रपति केइको ने दुख जताते हुए नाज़्का एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद करने का विचार कर रही है। वहीं इस हादसे के जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Related to this topic: