The team raided a house in New Rasila Nagar.

जालंधर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छापा मारकर 126 बोतलें और कई पेटियां बरामद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 29 2026 12:33:00 PM

जालंधर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छापा मारकर 126 बोतलें और कई पेटियां बरामदटीम ने न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा

जालंधर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन घर में छापा मारकर 126 बोतलें और कई पेटियां बरामद

जालंधर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छापा मारकर 126 बोतलें और कई पेटियां बरामद

टीम ने न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा

इस छापेमारी में आरोपी को मौके से हिरासत में लिया है

शराब को घर के कमरों और बोरियों में छिपाकर रखा था

अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच हो रही

जालंधर

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा, जहां से अलग-अलग ब्रांड की 126 शराब की बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। 

गहनता से जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब को घर के कमरों और बोरियों में छिपाकर रखा था। पुलिस जांच कर रही अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी का इस नेटवर्क से क्या संबंध है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। 

पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Related to this topic: