A pall of gloom has descended on the family follow

Canada में 21 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातम

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 29 2026 03:35:26 PM

Canada में 21 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातमबेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गम का माहौल

canada में 21 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिवार में पसरा मातम

Canada में 21 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में पसरा मातम

बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गम का माहौल

 कनाडा की पुलिस ने बलराज को शव को कब्जे में ले लिया है

अचानक उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है

बलराज की मौत कैसे हुई, जांच की जा रही है : कनाडा पुलिस 

पंजाब 

कनाडा में 21 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलराज सिंह भुल्लर के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर के धीर पतड़ा गांव का निवासी था। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गम का माहौल है। वहीं कनाडा की पुलिस ने बलराज को शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है।

मौत के कारणों का नहीं पता

जानकारी के मुताबिक बलराज परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया हुआ था। पर अचानक उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। परिवार को अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि जिस बेटे को उन्होंने अच्छे भविष्य के लिए कनाडा भेजा था, उसकी ऐसी खबर सामने आएगी। कनाडा पुलिस का कहना है कि बलराज की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

Related to this topic: