The holiday will also apply to banks

पंजाब में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा कोई काम

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 29 2026 01:29:16 PM

पंजाब में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा कोई कामछुट्टी बैंकों और दूसरे सरकारी इंस्टीट्यूशन में भी लागू होगी

पंजाब में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा कोई काम

पंजाब में शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा कोई काम

छुट्टी बैंकों और दूसरे सरकारी इंस्टीट्यूशन में भी लागू होगी

जारी आदेश अनुसार यह अवकाश पूरे पंजाब में लागू रहेगा

अपने कार्यक्रम पहले या बाद की तारीख अनुसार निपटा लें

यह महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर

पंजाब डेस्क

शहीद ऊधम सिंह की शहीदी दिवस के सम्मान में पंजाब सरकार ने 31 जुलाई शुक्रवार को राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस कारण सरकारी ऑफिस, बोर्ड, कोर्पोरेशन और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा, यह छुट्टी बैंकों और दूसरे सरकारी इंस्टीट्यूशन में भी लागू होगी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश पूरे पंजाब में लागू रहेगा।

सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद 

सरकारी छुट्टी के चलते राज्य के सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे। इसके अलावा अधिकांश निजी स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। जिन लोगों को सरकारी कामकाज या बैंकिंग सेवाओं से जुड़े जरूरी कार्य निपटाने हैं, उन्हें अपने कार्यक्रम पहले या बाद की तारीख के अनुसार तय करने की सलाह दी गई है।

महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करें

शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए ब्रिटिश अधिकारी माइकल ओ'डायर की हत्या की थी। उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए पंजाब सरकार हर वर्ष उनके शहीदी दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करती है, ताकि लोग महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

Related to this topic: