पटियाला में युवाओं संग क्रिकेट खेलते नजर आए CM भगवंत मान, अचानक मैदान पहुंचकर जीता दिल
एक धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद अगले दिन अलग ही रूप देखने को मिला
CM मान ने रास्ते में क्रिकेट खेल रहे युवाओं के साथ मैदान में उतरकर बल्ला थाम लिया
क्रिकेट खेलने के बाद खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया
कई आकर्षक शॉट लगाए, जिन्हें देखकर युवा ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया
पटियाला :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बार फिर अपने सहज और मिलनसार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पटियाला में एक धार्मिक समागम में शामिल होने के बाद अगले दिन उनका अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने रास्ते में क्रिकेट खेल रहे युवाओं के साथ मैदान में उतरकर बल्ला थाम लिया। क्रिकेट खेलने के बाद मुख्यमंत्री ने खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री के इस सादगी भरे अंदाज की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
संगरूर रोड की ओर जा रहा था CM काफिला
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का काफिला दक्षिणी बाइपास से संगरूर रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव शेर माजरा के पास एक मैदान में कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे। युवाओं को खेलते देख मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और सीधे मैदान पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख युवा हैरान और उत्साहित हो गए।
बल्ला उठाया और कई आकर्षक शॉट लगाए
भगवंत मान ने बिना किसी औपचारिकता के बल्ला उठाया और बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कई आकर्षक शॉट लगाए, जिन्हें देखकर मैदान में मौजूद युवाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। युवाओं ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य का मुख्यमंत्री अचानक उनके बीच आकर उनके साथ क्रिकेट खेलेगा।