The decision was taken keeping in mind the heavy

श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोकी गई, प्रशासन ने बंद किया बालटाल का रास्ता

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 01 2026 01:23:49 PM

श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोकी गई, प्रशासन ने बंद किया बालटाल का रास्ताभारी बारिश और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान को रखकर लिया फैसला

श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोकी गई प्रशासन ने बंद किया बालटाल का रास्ता

श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोकी गई, प्रशासन ने बंद किया बालटाल का रास्ता

भारी बारिश और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान को रखकर लिया फैसला

शुक्रवार से ही लगातार बारिश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है : प्रशासन

गौरतलब है कि 57 दिन की सालाना तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी

28 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ खत्म होगी अमरनाथ यात्रा

नेशनल डेस्क

श्री अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला भारी बारिश और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान को रखते हुए लिया है। जिस कारण शनिवार सुबह को बालटाल का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया और श्रद्धालुओं से यात्रा न करने की अपील की गई।

शुक्रवार से ही लगातार बारिश

प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार से ही लगातार बारिश हो रही है। एहतियात की वजह से बालटाल के रास्ते को बंद कर दिया गया है और श्री अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, जैसे ही मौसम साफ होगा तो फिर से यात्रा को शुरू कर दिया जाएगा।

57 दिन की सालाना तीर्थयात्रा

गौरतलब है कि 57 दिन की सालाना तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और इसमें भक्तों का ज़बरदस्त उत्साह देखा गया है। अब तक लगभग 4.5 लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में पूजा कर चुके हैं, जहां कुदरती तौर पर बर्फ का शिवलिंग बना हुआ है। यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ खत्म होने वाली है।

Related to this topic: