Opposition MPs staged a short play in Parliament

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद बाहर प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर दानपेटी लेकर पहुंचे

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 31 2026 03:13:36 PM

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद बाहर प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर दानपेटी लेकर पहुंचेविपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद बाहर प्रदर्शन पप्पू यादव पुजारी बनकर दानपेटी लेकर पहुंचे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद बाहर प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर दानपेटी लेकर पहुंचे

विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया

सपा सांसद डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स, राहुल गांधी ने दिया चंदा

इस प्रस्तुति के जरिए विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा 

मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद के बाहर विपक्षी पार्टियों की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव पुजारी की वेशभूषा में दानपेटी लेकर पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद राहुल गांधी ने समेत अन्य सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। इस प्रस्तुति के जरिए विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की गई। 

पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते नजर आए

बता दें कि विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। इसमें सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। फिर दान पेटी के साथ संसद भवन के मकर द्वार पर कुछ समय तक बैठे. सपा सांसद डिंपल यादव ने पुजारी बने पप्पू यादव के पास दान पेटी रखी. राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए। इस वीडियो में अयोध्या के राम जन्मभूमि से कथित चढ़ावा चोरी को दिखाया है।

Related to this topic: