Dispute at the Home of Renowned Sufi Singers

मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के घर का विवाद पहुंचा थाने

Last Updated: April 24 2026 12:16:00 PM

मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के घर का विवाद पहुंचा थाने, भाई साहिल ने वायरल की ऑडियो

मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के घर का विवाद पहुंचा थाने

गुलशन मीर के इलाज के दौरान ही नूरां सिस्टर्स, रितु नूरा और भाई साहिल के बीच विवाद

रितु नूरां साहिल औरमां पुलिस थाने पहुंचे और उस्मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

रितु नूरां ने कहा किसी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करना गलत

शिकायत के बाद पुलिस ने कहा है कि उस्मान को जल्द थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी

जालंधर

जालंधर में मशहूर सूफी गायिका जोड़ी नूरां सिस्टर्स को लेकर विवाद तेज हो गया है। उनके पिता गुलशन मीर किडनी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसी बीच परिवार के भीतर विवाद खुलकर सामने आ गया है, जिसने अब तूल पकड़ लिया है। विवाद तब और बढ़ गया जब उस्मान द्वारा साहिल की एक लड़की के साथ तस्वीर को लेकर पोस्ट वायरल की गई। इसके बाद रितु नूरां साहिल और उनकी मां पुलिस थाने पहुंचे और उस्मान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने कहा है कि उस्मान को जल्द थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

हाल ही में रितु नूरां ने मांगी थी मदद

हाल ही में रितु नूरां ने पोस्ट साझा कर आर्थिक मदद की अपील की थी। कई कलाकार मदद के लिए आगे आए। हालांकि इसी के बाद विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है। गुलशन मीर के इलाज के दौरान ही नूरां सिस्टर्स, रितु नूरा और भाई साहिल के बीच विवाद गहरा गया। इस बीच साहिल ने एक ऑडियो क्लिप वायरल की, जिसमें उस्मान नाम के व्यक्ति पर धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

वायरल हो रही है दोनों की बातचीत

वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति गुलशन मीर की तस्वीर और स्कैन रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील करता सुनाई देता है। वह दावा करता है कि उसे किसी ने इसके लिए नहीं कहा, बल्कि वह खुद यह अपील कर रहा है ताकि परिवार की छवि खराब न हो। इस पर साहिल प्रतिक्रिया देते हुए कहता है कि पिछले तीन साल से उनका घर भी प्रभावित हो रहा है, उसका क्या किया जाए।

साहिल ने धमकाने का जड़ा आरोप

बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस होती है और अंत में कॉल कट हो जाती है। साहिल का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे रिकॉर्डिंग शेयर करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। वहीं एक अन्य वीडियो में साहिल ने कहा कि उसने संबंधित व्यक्ति को मिलने के लिए मैसेज भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

निजी जिंदगी की तस्वीरें साझा करना गलत

रितु नूरां ने कहा कि उनकी बहनें लंबे समय से काम कर रही हैं और अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन परिवार की स्थिति को लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करना गलत है।पिता के इलाज में पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है और अब मदद के लिए लोगों से अपील करनी पड़ी।

Related to this topic: