Early morning gunfire erupts in Haryana

हरियाणा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग

Last Updated: June 11 2026 12:48:15 PM

हरियाणा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम संचालक की गोलियां मारकर हत्या, दहशत में पूरा इलाका

हरियाणा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना सुबह साढ़े 5 बजे की, सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं

कैसे हमलावर बाइक पर आते हैं और हत्या कर फरार हो जाते

पुलिस आस-पास की फुटेज खंगाल रही, पूरे इलाका किया सील 

हमलावर ने कपड़े से मुंह ढका है और सफेद टोपी पहन रखी है

हिसार/हांसी

हरियाणा के हांसी में सुबह-सुबह बाइक पर आए हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर बाइक पर आते हैं और जिम संचालक की हत्या करके मारकर फरार हो जाते हैं। इस फायरिंग की घटना के दौरान एक लड़की भी जख्मी हो गई है। उसे गोलियों के छर्रे लगे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और पूरे इलाके को सील कर दिया है।

5 सेकिंड में 10 राउंड किए फायर

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जिम संचालक सुबह सुबह लड़के और लड़कियों को रैंप पर वॉर्म अप करवा रहा है। इसी दौरान बाइक पर 2 हमलावर आते हैं। जिसमें से पीछे बैठे हमलावर ने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा और सफेद रंग की टोपी पहन रखी है। वह बाइक से उतरता है और जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां मारना शुरू कर देता है। वह तब तक गोलियां मारता है जब तक वह मर नहीं जाता। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद लड़के-लड़कियां भाग जाते हैं। जैसे ही हमलावर वहां से जाते हैं तो वार्म कर रहे लड़के दोबारा आते हैं और जिम संचालक को बाइक पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकल जाते हैं।

Related to this topic: