MP Pappu Yadav arrested in a 31-year-old case

31 साल पुराने केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार

Written by:

Last Updated:

31 साल पुराने केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, समर्थक भड़के, पुलिस से झड़प

31 साल पुराने केस में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार

चोट लगने और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें PMCH लाया गया

डॉक्टरों के मुताबिक शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है

सिर दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत के चलते इलाज जारी

रात में गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई व सुरक्षा की आशंका जताई

समर्थकों में आक्रोश फैल गया और पुलिस से झड़प की स्थिति 

नेशनल डेस्क

पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने और तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह उन्हें पटना के IGIMS से PMCH लाया गया, जहां वे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, सिर में दर्द और धड़कन बढ़ने की शिकायत के चलते इलाज किया जा रहा है।

3 के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश

पटना सिटी के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 1995 से जुड़ा हुआ है, जिसमें लंबे समय से ट्रायल चल रहा था। तय तारीख पर कोर्ट में पेश न होने पर विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया था। अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को हिरासत में लिया। 

तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा 

शुक्रवार रात करीब 12 बजे पटना पुलिस की टीम पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पहुंची। करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान पप्पू यादव ने रात में गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई और सुरक्षा को लेकर आशंका जताई। गिरफ्तारी के समय वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया और पुलिस से झड़प की स्थिति बन गई।

आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों पर 

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को सबसे पहले मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद शनिवार सुबह उन्हें स्ट्रेचर के जरिए PMCH शिफ्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पप्पू यादव को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे की कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के निर्देशों पर निर्भर करेगी।

Related to this topic: