The Power Slap 21 competition held in Las Vegas

पंजाब के महाबली शेरा का लास वेगास में धमाका, एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउट

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 01:38:18 PM

पंजाब के महाबली शेरा का लास वेगास में धमाका, एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउटअमेरिका के लास वेगास में आयोजित पावर स्लैप 21 प्रतियोगिता

पंजाब के महाबली शेरा का लास वेगास में धमाका एक थप्पड़ में wwe के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउट

पंजाब के महाबली शेरा का लास वेगास में धमाका, एक थप्पड़ में WWE के पूर्व चैंपियन जैक हेजर को किया नॉकआउट

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित पावर स्लैप 21 प्रतियोगिता 

WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर तीसरे राउंड में हारे

जीत के बाद शेरा ने टी-शर्ट उतार जोशीले अंदाज में जश्न मनाया

शेरा ने अपनी पीठ पर तिरंगा ओढ़कर दर्शकों का अभिवादन किया

पंजाब डेस्क

पंजाब के फिरोजपुर निवासी और ‘महाबली शेरा’ के नाम से मशहूर रेसलर अमनप्रीत सिंह ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित पावर स्लैप 21 प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। 10 जुलाई 2026 को हुए इस मुकाबले में शेरा ने WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को तीसरे राउंड में एक जोरदार थप्पड़ से नॉकआउट कर दिया। जीत के बाद शेरा ने मंच पर अपनी टी-शर्ट उतारकर जोशीले अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद उन्होंने अपनी पीठ पर तिरंगा ओढ़कर दर्शकों का अभिवादन किया। इस शानदार जीत के साथ जैक हेजर को अपने कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर की पहली नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा।

तिरंगे के साथ एंट्री, दिलजीत के गाने पर गूंजा स्टेडियम

शेरा ने स्टेडियम में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लोकप्रिय गीत ‘बदले जट्टां दे पुत्त’ पर एंट्री की। उनकी पीठ पर तिरंगा था, जिसे उन्होंने मंच पर पहुंचकर सम्मानपूर्वक माथे से लगाया। स्टेडियम में ‘शेरा-शेरा’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

दो राउंड में बढ़त, तीसरे राउंड में पलटा पूरा मुकाबला

मुकाबले की शुरुआत में जैक हेजर का दबदबा रहा। पहले दो राउंड के बाद वह अंकों के आधार पर आगे थे। तीसरे राउंड में शेरा ने जबरदस्त वापसी करते हुए ऐसा थप्पड़ जड़ा कि हेजर कुछ ही सेकेंड में मंच पर गिर पड़े। रेफरी ने नॉकआउट घोषित कर शेरा को विजेता घोषित कर दिया।

अमनप्रीत पहले भी कई बड़े मंचों पर दिखा चुके हैं दम

अमनप्रीत सिंह उर्फ महाबली शेरा इससे पहले TNA रेसलिंग, WWE NXT और OVW हेवीवेट जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अब पावर स्लैप 21 में इस यादगार जीत के बाद उन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।

Related to this topic: