Rising threat in the Middle East: Attack on Indian

मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

Last Updated: June 12 2026 03:22:01 PM

मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा, भारतीय क्रू के जहाज MT जलवीर पर अटैक

मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है

बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुआ हमला

इससे पहले सोमवार को तेल टैंकर ‘द मैरिवेक्स’ पर भी हमला हुआ था

लगातार हो रही घटनाओं से समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर नए सवाल 

नई दिल्ली

ओमान के तट के निकट गुरुवार को भारतीय क्रू वाले जहाज MT जलवीर पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है। घटना के बाद ओमान स्थित भारतीय एंबेसी ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे पहले बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी। इससे पहले सोमवार को तेल टैंकर ‘द मैरिवेक्स’ पर भी हमला हुआ था। 

बुधवार एक और जहाज पर हुआ था हमला

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि बुधवार को ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले के बाद मारे गए तीन लोगों में से दो के शव बरामद किए गए हैं। अमेरिकी सेना का दावा था कि उक्त टैंकर ईरानी तेल लेकर जा रहा था और चेतावनियों की अनदेखी किए जाने के बाद उस पर कार्रवाई की गई।

एक सप्ताह में दूसरा मामला आया सामने

यह इस सप्ताह दूसरा मामला है, जिसमें भारतीय क्रू वाले जहाज को निशाना बनाया गया है। सोमवार को तेल टैंकर ‘द मैरिवेक्स’ पर भी हमला हुआ था। जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। Royal Navy of Oman और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया था।

समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

लगातार हो रही घटनाओं ने ओमान तट और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इस क्षेत्र से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल और गैस की आपूर्ति होती है, ऐसे में जहाजों पर हमले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

Related to this topic: