Senior Assistant posted at Mohali's RIA branch

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DC ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 05 2026 02:59:52 PM

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DC ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तारमोहाली की RIA ब्रांच में तैनात सीनियर असिस्टेंट हुई

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई dc ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DC ऑफिस में तैनात महिला कर्मचारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मोहाली की RIA ब्रांच में तैनात सीनियर असिस्टेंट हुई अरेस्ट

प्लॉट आवंटित कराने के बदले में 8 लाख की रिश्वत मांगी थी

2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी 

शिकायत मिलने के बाद जांच की और  ट्रैप लगाकर धरी गईं

मोहाली

विजिलेंस ने मोहाली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मोहाली डीसी ऑफिस में तैनात RIA ब्रांच में तैनात सीनियर असिस्टेंट भुपिंदर कौर ने प्लॉट आवंटित करवाने के मामले में रिश्वत ली थी।

8 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत

विजिलेंस ने बताया कि गुरदासपुर के चित गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें सीनियर असिस्टेंट भूपिंदर कौर पर मोहाली के स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी में नीलामी के जरिए प्लॉट आवंटित कराने के बदले में 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इस बारे में बताया।

ट्रैप लगाकर किया गया गिरफ्तार

विजिलेंस ने आगे बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद सीनियर असिस्टेंट भूपिंदर के खिलाफ एक ट्रैप लगाया गया। जिसमें वह 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गईं। जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Related to this topic: