पंजाब कांग्रेस में पोस्टर वॉर तेज, लिखा- ‘चन्नी चल्या भाजपा वल, घर-घर दे विच चली गल
मोगा में ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ तो अमृतसर में ‘चन्नी को बाहर करो’ के पोस्टर
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर आई सामने
चर्चा है ये पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हो सकते हैं
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी के बागी तेवर पार्टी के भीतर चर्चा का विषय
पंजाब डेस्क
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आती नजर आ रही है। मोगा में जहां राजनीतिक पोस्टरों के जरिए ‘राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ’ और ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ के नारे लगाए गए हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अमृतसर में पोस्टर लगाए गए हैं। मोगा में लगाए पोस्टरों के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हो सकते हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी माना जाता है।
पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान
पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच अमृतसर में भी चन्नी के खिलाफ पोस्टर सामने आए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की मांग की गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक पोस्टर पर लिखा है, “घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल।” वहीं दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी से अपील करते हुए लिखा गया है, “राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।”
चन्नी के बागी तेवर पार्टी में चर्चा का विषय
तीसरे पोस्टर पर लिखा गया है, “चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।” इन पोस्टरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, पोस्टर लगाने वालों की पहचान अभी सामने नहीं आई है और कांग्रेस की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के बागी तेवर भी पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
मतभेदों की खबरें पहले भी आई है सामने
बुधवार सुबह सैर के लिए निकले लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने लगाए हैं और इसके पीछे किसका हाथ है। कांग्रेस की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों के बीच मतभेदों की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं