A scuffle broke out between the police

लुधियाना में मशहूर गायक सतिंदर सरताज के शो में हंगामा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 14 2025 02:41:45 PM

लुधियाना में मशहूर गायक सतिंदर सरताज के शो में हंगामा, पुलिस और लोगों के बीच हुई धक्का-मुक्की

लुधियाना में मशहूर गायक सतिंदर सरताज के शो में हंगामा

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में चल रहे सरस मेले में अफरा-तफरी मची

बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए जिला पुलिस ने एंट्री गेट बंद कर दिए

लोग भड़क उठे और जबरन गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे

भारी पुलिस बल ने पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाया और माहौल शांत किया

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे 

लुधियाना 

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में चल रहे सरस मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मशहूर गायक सतिंदर सरताज के पहुंचने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने एंट्री गेट बंद कर दिए, जिससे लोग भड़क उठे और जबरन गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। भारी पुलिस बल ने पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाया और माहौल को शांत किया।

लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई

लेकिन इस दौरान भीड़ को रोकने की कोशिश में पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर गगनप्रीत ने कुछ लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे हालात और बिगड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुला ली। 

मेले में सरताज का शो देखने आए थे

वहीं, मेले में पहुंचे लोगों का कहना है कि वे सतिंदर सरताज का शो देखने आए थे, लेकिन पुलिस ने बिना कारण धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related to this topic: