डेराबस्सी स्थित खनन विभाग में तैनात SDO रमनजोत सिंह रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम का एक्शन
वहीं, ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए
SDO के खिलाफ 40 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर संख्या 16 दर्ज की
विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ
चंडीगढ़।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला एसएएस नगर के डेराबस्सी स्थित खनन विभाग में तैनात SDO रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है।
इतनी रिश्वत लेने पर सहमत हो गया आरोपी
खनन विभाग के एसडीओ रमनजोत सिंह के खिलाफ 40 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर संख्या 16 दर्ज की। आरोपी एसडीओ 19,40, 000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में कार्रवाई न करने के बदले आरोपी एसडीओ ने 8 लाख की रिश्वत ली।
भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।