Chandigarh Police take major action

चंडीगढ़ पुलिस का सुबह–सुबह बड़ा एक्शन

Written by:

Last Updated:

चंडीगढ़ पुलिस का सुबह–सुबह बड़ा एक्शन : एनकाउंटर में 3 गैंगस्टर अरेस्ट, भागते वक्त कार पोल से टकराई

चंडीगढ़ पुलिस का सुबह–सुबह बड़ा एक्शन

तीनों आरोपी सपा गैंग के लिए काम करने वाले बताए जा रहे हैं 

दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस के अनुसार कार से तीनों आरोपी भागने की फिराक में थे

फायरिंग के बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच व पुलिस हाई अलर्ट पर थी

चंडीगढ़, जालंधर, डेराबस्सी व जयपुर में हुई वारदातों में शामिल

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित केमिस्ट शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के साथ एनकाउंटर के बाद तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इस दौरान राहुल और रिकी नाम के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा आरोपी जीरकपुर का प्रीत कार चला रहा था। तीनों आरोपी सपा गैंग के लिए काम करने वाले बताए जा रहे हैं और पहले भी एक व्यापारी को धमकी दे चुके थे।

तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी एक कार में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पीछा करने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई, जिससे वे घायल हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पैर में गोली मारी और तीनों को दबोच लिया।

50 लाख की रंगदारी की दी धमकी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग की योजना बना रहे थे और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग चुके थे। फायरिंग की घटना के बाद से चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर थी। पूछताछ में इनपुट मिलने पर सुबह तड़के घेराबंदी की गई, जिसके बाद यह एनकाउंटर हुआ। पुलिस का कहना है कि इन गैंगस्टरों के नाम चंडीगढ़, जालंधर, डेराबस्सी और जयपुर में हुई अन्य आपराधिक वारदातों में भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related to this topic: