Indiscriminate firing at the house of a hotel

चंडीगढ़ में होटल मालिक और पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 05 2025 02:32:39 PM

चंडीगढ़ में होटल मालिक और पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ में होटल मालिक और पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

घटना सुबह कोठी नंबर 2176 पर हुई, घर की ओर चार राउंड गोलियां चलाईं

थार गाड़ी का शीशा भी टूट गया, इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए

प्रारंभिक जांच में फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह सुबह हड़कंप मच गया। सेक्टर-38C स्थित एक कोठी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह कोठी पार्षद हरदीप सिंह के रिश्तेदार मनजीत सिंह की है, जो मोहाली में रीजेंटा होटल के मालिक हैं। घटना सुबह कोठी नंबर 2176 पर हुई, जहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और घर की ओर चार राउंड गोलियां चलाईं। 

CC फुटेज खंगाल रही पुलिस

फायरिंग के दौरान घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी का शीशा भी टूट गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से कई खोल (खोखे) बरामद किए। शहर भर में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

हमले के पीछे पुरानी रंजिश

प्रारंभिक जांच में फायरिंग के पीछे रंगदारी या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक फायरिंग की असली वजह और बदमाशों की पहचान सामने नहीं आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे घटना के पीछे की मंशा का खुलासा हो सके।

Related to this topic: