Ludhiana AAP MLA Rajinderpal Kaur Chhina injured

लुधियाना की AAP विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल

Written by:

Last Updated:

लुधियाना की AAP विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल, माथे पर लगे 27 टांके

लुधियाना की aap विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल

वॉशरूम में अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठीं 

उनका माथा नल से जा टकराया, जिससे माथा फट गया

अस्पताल में सुबह उनका प्राथमिक उपचार किया गया है

वहीं, देर शाम उनके माथे पर करीब 27 टांके लगाए गए हैं

छह माह पहले भी सड़क हादसे में घायल हो चुकीं विधायक

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, वॉशरूम में अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठीं और उनका माथा नल से जा टकराया, जिससे उनका माथा फट गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां सुबह प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते देर शाम उनके माथे पर करीब 27 टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

करीब छह माह पहले भी सड़क हादसे में घायल हो चुकी छीना

गौरतलब है कि इससे पहले करीब छह महीने पहले भी विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना एक सड़क हादसे में घायल हो चुकी हैं। उस समय दिल्ली से लौटते वक्त खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में उनके चेहरे पर 45 टांके लगे थे और उनका गनमैन भी घायल हुआ था। पहले उन्हें कैथल के अस्पताल ले जाया गया, बाद में लुधियाना रेफर किया गया था।

Related to this topic: