Movement is being permitted without the payment

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री, किसानों ने शुरू किया प्रदर्शन

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 14 2026 03:29:39 PM

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री, किसानों ने शुरू किया प्रदर्शनबिना टोल शुल्क दिए आवाजाही की अनुमति दी जा रही

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री किसानों ने शुरू किया प्रदर्शन

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री, किसानों ने शुरू किया प्रदर्शन

बिना टोल शुल्क दिए आवाजाही की अनुमति दी जा रही 

आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा

फिलहाल लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना

भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ

पंजाब डेस्क

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के तहत किसानों ने टोल प्लाजा को शाम 4 बजे तक फ्री कर दिया है, जिससे इस दौरान गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है और शाम 4 बजे तक टोल फ्री रखने का ऐलान किया गया है।

किसान बोले– यह ट्रेड डील के खिलाफ

किसान संगठनों का कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टोल वसूली रोक दी गई, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली।

सोमवार चंडीगढ़ में निकाली बाइक रैली

इससे पहले भी किसान इस ट्रेड डील का विरोध जता चुके हैं। सोमवार को किसानों ने चंडीगढ़ में बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और ट्रेड डील को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

Related to this topic: