Parks are for sitting and strolling

पंजाब में पार्क में रील बना रही मां-बेटी को निहंगों ने रोका, माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 27 2026 01:52:12 PM

पंजाब में पार्क में रील बना रही मां-बेटी को निहंगों ने रोका, माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ापार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, डांस करने के लिए नहीं

पंजाब में पार्क में रील बना रही मां-बेटी को निहंगों ने रोका माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा

पंजाब में पार्क में रील बना रही मां-बेटी को निहंगों ने रोका, माफी मांगने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा

पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, डांस करने के लिए नहीं

माफी मांगने के बाद ही मां-बेटी को चेतावनी देकर छोड़ दिया

अश्लीलता फैलने नहीं देंगे क्योंकि गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी

मां-बेटी के फोन चैक किए और वीडियो को डिलीट कर दिया

लुधियाना 

लुधियाना के रखबाग में निहंगों ने पार्क में रील बना रही मां-बेटी को पकड़ा। जिसके बाद निहंगों ने उन दोनों को फटकार लगाते हुए कहा कि पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, डांस करने के लिए नहीं। जिसके बाद दोनों मां-बेटी को चेतावनी देते हुए माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना की वीडियो भी निहंगों ने जारी किया है। 

जब गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही

वीडियो में निहंग कह रहे हैं कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता फैलने नहीं देंगे क्योंकि गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही। पार्क घूमने-बैठने के लिए होते ना कि नाचने गाने के लिए। निहंगों ने महिलाओं के कपड़े को लेकर भी आपत्ति जताई। जिसके बाद उन्होंने मां-बेटी के फोन चैक किए और वीडियो को डिलीट कर दिया।

यूपी से पंजाब घूमने के लिए आई थी

आपको बता दें कि पार्क में रील बनाने वाली मां-बेटी यूपी के गोंडा जिले से हैं और वह पंजाब घूमने के लिए आई हुई थी। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग में घूमने आई थीं। बेटी ने स्लीव लेस टॉप और लहंगा पहना हुआ था। सोशल मीडिया रील बनाने के लिए मां-बेटी रखबाग में डांस कर रही थीं।

Related to this topic: