A vehicle was searched during a special checkpoint

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल, 37 बॉक्स बरामद

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 27 2026 06:06:25 PM

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल, 37 बॉक्स बरामदगुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान गाड़ी की तलाशी ली

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल 37 बॉक्स बरामद

जालंधर में अवैध शराब की खेप पकड़ी, चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल, 37 बॉक्स बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान गाड़ी की तलाशी ली 

हिरासत में लिया गया ड्राइवर और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई

जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाका, संदिग्ध गाड़ी रोक ली तलाशी 

पता लगाया जा रहा खेप कहां से लाई और किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था

जालंधर : 

जालंधर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें 37 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश

आबकारी विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों को गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की गई थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी।

37 पेटियां अवैध शराब बरामद

तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से अवैध शराब की कुल 37 पेटियां बरामद की गईं। इनमें 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’ ब्रांड, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ ब्रांड और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ शराब की मिलीं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था। चंडीगढ़ मार्का की 2 पेटियों को छोड़कर बाकी सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था। 

आगे की कार्रवाई की जा रही

मौके पर मौजूद एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। अधिकारी अब यह पता लगा रहे कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Related to this topic: