A strike will now be held across Punjab on July 30

पंजाब में फिर बंद की तैयारी, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की नई तारीख का किया ऐलान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 27 2026 05:44:56 PM

पंजाब में फिर बंद की तैयारी, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की नई तारीख का किया ऐलानअब 30 जुलाई को पंजाबभर में की जाएगी हड़ताल

पंजाब में फिर बंद की तैयारी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की नई तारीख का किया ऐलान

पंजाब में फिर बंद की तैयारी, सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की नई तारीख का किया ऐलान

अब 30 जुलाई को पंजाबभर में की जाएगी हड़ताल 

सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो बंद और प्रदर्शन 

मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में यह फैसला

30 जुलाई की हड़ताल में सहयोग करने की अपील 

बरनाला

पंजाब के सफाई कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए राज्यव्यापी हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले 27 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर अब 30 जुलाई, गुरुवार को पंजाब भर में हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में जानकारी बरनाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलशन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

पंजाब में व्यापक स्तर पर बंद और प्रदर्शन 

गुलशन कुमार ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में यह फैसला लिया गया है। यदि 30 जुलाई से पहले सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो उस दिन पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर बंद और प्रदर्शन किए जाएंगे।

पीड़ित सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे

बरनाला में हुई घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना और उनके आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए जो भी संघर्ष करेंगे, उसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।

30 जुलाई की हड़ताल में मांगा है सहयोग 

सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश की सभी लोकतांत्रिक, सामाजिक, क्रांतिकारी और व्यापारिक संस्थाओं से 30 जुलाई की हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। यूनियन का कहना है कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई भी है।

Related to this topic: