Stay on Sentence of AAP MLA Anmol Gagan Mann

AAP MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक!

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: March 20 2026 04:38:02 PM

AAP MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक! मोहाली कोर्ट का आदेश

aap mla अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक

शहबाज सोही को चैक बाउंस के मामले में सजा मिली थी

16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने 2 साल की कैद सुनाई थी

सजा मिलने के तुरंत बाद उन्हें जमनानत भी मिल गई थी 

मोहाली कोर्ट ने डेराबस्सी कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाया

मोहाली

आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के पति शहबाज सिंह सोही को बड़ी राहत मिली है। मोहाली कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। कोर्ट का यह आदेश वीरवार 19 मार्च को शाम को आया है। शहबाज सोही को चैक बाउंस के मामले में सजा मिली थी।

डेराबस्सी कोर्ट ने सुनाई थी 2 साल की सजा

16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने सोही व उनके 2 साथियों को चेक बाउंस केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सजा मिलने के तुरंत बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी पर आज मोहाली कोर्ट ने डेराबस्सी कोर्ट के फैसले पर स्टे लगा दिया है और उनकी अपील को मंजूर कर लिया है।

Related to this topic: