Students protest against the Vice Chancellor

CT University में वाइस चांसलर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Written by:

Last Updated:

CT University में वाइस चांसलर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर Viral

ct university में वाइस चांसलर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

रमजान के महीने में मुस्लिम छात्रों को गालियां दी

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही

ना इफ्तिारी में खाने को मिल रहा और ना सहरी में 

आरोप है वाइस चांसलर ने उन्हें गालियां निकाली 

बेटी इल्जिता मुफ्ती ने शेयर की घटना की वीडियो

वाइस-चांसलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

अब बातचीत के साथ मामला सुलझा लिया गया है

लुधियाना 

लुधियाना की CT University से बड़ा विवाद सामने आया है जहां छात्रों ने वाइस चांसलर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और नारेबाजी भी की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि रमजान के महीने में मुस्लिम छात्रों को गालियां दी।वायरल वीडियो में छात्र कह रहे है कि उन्हें ना इफ्तिारी में कुछ खाने को मिल रहा है और ना सहरी में कुछ मिल रहा है। 

एडमिशन कैंसिल करवाने की धमकी दी

आरोप है कि वाइस चांसलर ने उन्हें मां-बहन की गालियां निकाली और एडमिशन कैंसिल करवाने की धमकी भी दी। इसी को लेकर लेकर छात्रों की तरफ से नारेबाजी की गई। कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्जिता मुफ्ती ने भी इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने वाइस-चांसलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बढ़ने के बाद अब बातचीत के साथ इसे सुलझा लिया गया है।

Related to this topic: