Vigilance Bureau Action

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई

Last Updated: May 05 2026 12:04:34 PM

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में डीड राइटर के विरुद्ध केस दर्ज

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई

शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने जिला पटियाला में जमीन खरीदी थी

रिश्तेदार की जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 15,000 की रिश्वत 

वसीका नवीस ने तहसीलदार के ड्राइवर और पटवारी को बुलाया

भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज और आगे जांच जारी

चंडीगढ़। 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नरेश कुमार वसीका नवीस (डीड राइटर), पटियाला के विरुद्ध 15,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह मामला प्रोफेसर कॉलोनी चीका, जिला कैथल, हरियाणा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

15,000 रुपये की रिश्वत ली

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने जिला पटियाला में जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नरेश कुमार वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत ली। इसके बाद तहसीलदार ने उसकी रजिस्ट्री दर्ज कर दी थी।

रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड

आरोपी वसीका नवीस ने रिश्वत लेते समय तहसीलदार के ड्राइवर और पटवारी को मौके पर बुलाया। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस संबंध में उक्त आरोपी के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related to this topic: