इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे
समझौते का ऐलान वीरवार सुबह 5:30 बजे किया गया है
ईरान और लेबनान में मिलिट्री एक्शन खत्म किया जाएगा
होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और नाकेबंदी खत्म
नई दिल्ली
अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। समझौते का ऐलान भारतीय समय के मुताबिक वीरवार सुबह 5:30 बजे किया गया। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
19 जून को होना था समझौता
इस समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में जेनेवा के पास लूसर्न शहर में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही इस पर दस्तखत कर दिए गए। इस समझौते के तहत ईरान और लेबनान में मिलिट्री एक्शन खत्म किया जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म की जाएगी।
यह समझौता आसान नहीं था
अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर करते समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस समझौते तक पहुंचना आसान नहीं था। वर्साय पैलेस में हस्ताक्षर के दौरान ट्रम्प दस्तावेज पर साइन करने से पहले कुछ पल रुके और वहां मौजूद लोगों से कहा, “यह आसान नहीं था। मैं आपको बता सकता हूं।” इसके बाद उन्होंने समझौते के पहले पन्ने पर हस्ताक्षर किए।