वहीं 31 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं
वहीं मृतकों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल
जाम हटाने को पुलिस व प्रशासनिक टीमें जुटी
SDRF, NDRF और फायर विभाग टीमें मौके पर
नई दिल्ली
गुजरात के वडोदरा में सुबह एक स्लीपर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं मृतकों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हैं।
कई यात्री बस में फंसे रह गए
जानकारी के मुताबिक बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और वडोदरा फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं पुलिस इस हादसे के पीछे के कारणों का पता भी लगाने में जुटी हुई है।