यह फैसला नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने कारण लिया
प्रशासन बार-बार कंपनी को नोटिस भी भेज चुका था, पर जवाब नहीं मिला
चंडीगढ़ में ओला एप्लीकेशन से राइड्स की बुकिंग न ही लें टैक्सी ड्राइवर
ट्राईसिटी में नियमों का उल्लंघन होने पर गाड़ियों को जब्त किया जा सकता
चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त फैसले लेते हुए OLA कैब को बैन कर दिया है। प्रशासन ने 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया है। यह फैसला नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने कारण लिया गया है। प्रशासन बार-बार कंपनी को नोटिस भी भेज चुका था, पर जवाब न मिला। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
टैक्सी ड्राइवरों को भी दी सलाह
प्रशासन ने टैक्सी या फिर ओला एप से जुड़े ड्राइवरों से कहा है कि चंडीगढ़ में ओला एप्लीकेशन के जरिए राइड्स की बुकिंग न लें। ऐसा न करने पर उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वाहनों के चालान किए जाएंगे और उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
ट्राइसिटी में भी बैन किया गया
इसके साथ ही ट्राईसिटी में अब ओला की टैक्सी, ऑटो और बाइकों की सेवाएं प्रतिबंधित हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों को जब्त किया जा सकता है। प्रशासन ने साथ ही आम लोगों को सलाह दी है कि वह इन एप्स से कोई भी टैक्सी या फिर कैब बुक न करें। अगर ऐसा करते हैं तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।