This incident occurred in the parking area

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार, महिला को रोका, बातचीत की कोशिश, स्टोर तक पीछा किया

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 28 2026 04:59:07 PM

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार, महिला को रोका, बातचीत की कोशिश, स्टोर तक पीछा कियायह घटना 16 जून की शाम 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार महिला को रोका बातचीत की कोशिश स्टोर तक पीछा किया

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार, महिला को रोका, बातचीत की कोशिश, स्टोर तक पीछा किया

यह घटना 16 जून की शाम 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने महिला को रोक बातचीत करने का प्रयास किया

आरोपी या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे

मामला अदालत के विचाराधीन है, जहां कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई 

जालंधर : 

कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है, जो राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है। हलटन रीजनल पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम करीब 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

स्टोर के पास महिला के साथ अभद्र व्यवहार

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी, तभी आरोपी ने उसे रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। महिला जब वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिए महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर चली गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। स्टोर के पास आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार किया।

यौन उत्पीड़न से जुड़े दो आपराधिक मामले

मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने जांच की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 26 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे

फिलहाल मामला अदालत के विचाराधीन है, जहां कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हलटन पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के अलावा भी अन्य लोग या पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे।

Related to this topic: