अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, डिजिटल सेवाओं में नहीं होगी परेशानी
वहीं UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी
त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगी
हालांकि, दूसरी ओर बैंक शाखा के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में परेशानी नहीं होगी
बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगस्त 2026 में पूरा होना है, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें
चंडीगढ़।
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगस्त 2026 में पूरा होना है, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अगस्त महीने में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगी। अगस्त 2026 में बैंक कुल मिलाकर करीब 14 दिन बंद रह सकते हैं। हालांकि, बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में परेशानी नहीं होगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
अगस्त 2026 में बैंक बंद रहने की तारीखें
2 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 4 अगस्त (मंगलवार) को केर पूजा के चलते अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 8 अगस्त (दूसरे शनिवार की वजह) पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं गंगटोक (सिक्किम) में तेंदोंग लो रम फात के कारण भी अवकाश रहेगा। 9 अगस्त (रविवार) को सभी बैंक बंद रहेंगे। 13 अगस्त (गुरुवार) को देशभक्ति दिवस के अवसर पर इंफाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 16 अगस्त (रविवार) को साप्ताहिक छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त (बुधवार) को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे। 22 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 23 अगस्त (रविवार) के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
25 अगस्त (मंगलवार) को ईद-ए-मिलाद और ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त (बुधवार) को ईद-ए-मिलाद, बारावफात, तिरुवोणम मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, देहरादून समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 28 अगस्त (शुक्रवार) को नारायण गुरु जयंती, अय्यंकाली जयंती और पांग लबसोल कई शहरों में बैंक अवकाश रहेगा। 30 अगस्त (रविवार) को सभी बैंक बंद रहेंगे।-