चांदनी चौक इलाके के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की योजना भी बना रहा है
लश्कर ने कश्मीर में बिलाल मस्जिद हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली को चुना
नवंबर के विस्फोट के बाद लश्कर ने वायरल पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी
दिसंबर 2000 में, आतंकी संगठन ने लाल किले पर हमला किया, 3 लोग मारे गए
नवंबर 2025 में, मेट्रो स्टेशन के बाहर बम विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए
नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन भारत में एक बड़ा आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने हाई अलर्ट जारी करते कहा कि लश्कर-ए-तैबा के आतंकवादी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने आईईडी हमला करने की योजना बना रहे हैं। संगठन चांदनी चौक इलाके के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।
मस्जिद की हर ईंट का बदला लेंगे और हर मंदिर तक पहुंचेंगे
सूत्रों का कहना है कि लश्कर ने कश्मीर में बिलाल मस्जिद हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली (Delhi) को चुना है, जहां नवंबर 2025 के विस्फोट के बाद लश्कर ने एक वायरल पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा था, “नई दिल्ली पर हमला लश्कर-ए-तैबा ने किया है। यह कश्मीर में शहीद हुए लोगों का बदला है। हम मस्जिद की हर ईंट का बदला लेंगे और हर मंदिर तक पहुंचेंगे।”
अतीत में आतंकी हमलों का निशाना बन चुका है लाल किला
लश्कर-ए-तैबा के स्लीपर सेल दिल्ली के लाल किले के मुख्य द्वार के पास एक भीड़भाड़ इलाके में आईईडी लगाने की योजना बना रहे हैं। लाल किला अतीत में आतंकी हमलों का निशाना बन चुका है। दिसंबर 2000 में, लश्कर-ए-तैबा ने लाल किले पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए। नवंबर 2025 में, लाल किले के पास एक मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।