Model United Nations (MUN) organized for school

जालंधर के एपीजे में एमयूएन प्रोग्राम के दौरान भिड़े छात्र, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 08 2026 04:58:52 PM

जालंधर के एपीजे में एमयूएन प्रोग्राम के दौरान भिड़े छात्र, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलस्कूली छात्रों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का आयोजन

जालंधर के एपीजे में एमयूएन प्रोग्राम के दौरान भिड़े छात्र मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर के एपीजे में एमयूएन प्रोग्राम के दौरान भिड़े छात्र, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्कूली छात्रों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का आयोजन

इस प्रोग्राम के दौरान वेटर व छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले

वायरल वीडियो में छात्राएं भी एक-दूसरे से लड़ती दिखाईं दे रही

Apeejay मैनेजमैंट की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया

जालंधर

जालंधर के एपीजे में स्कूली छात्रों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का आयोजन करवाया गया था। इस प्रोग्राम के दौरान वेटर और छात्रों के बीच में जमकर लात-घूंसे चले। इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में छात्राएं भी एक-दूसरे से लड़ती हुई दिखाईं दे रही हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन विवादों के पीछे की वजह क्या है। लेकिन बच्चों की ये वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभी तक इस मामले में Apeejay मैनेजमैंट की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। 

लड़ाई की अलग-अलग वीडियोज वायरल

जानकारी के मुताबिक एपीजे कॉलेज की तरफ से अलग-अलग स्कूलों को MUN प्रोग्राम में बुलाया गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर स्कूली छात्रों के बीच में वेटर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उनमें मारपीट होनी शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव के बाद उन्हें हटाया गया। वहीं एक वीडियो में 2 लड़कियां आपस में लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों लड़कियों को एक लड़का रोकने की कोशिश भी करता है, पर बावजूद वह एक-दूसरे के बाल खींचते हुए और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही हैं।

Related to this topic: