The Asian Cricket Council released the tournament

विमेंस एशिया कप : 5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला, 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 08 2026 05:07:07 PM

विमेंस एशिया कप : 5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला, 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटाएशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया

विमेंस एशिया कप  5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा

विमेंस एशिया कप : 5 सितंबर को भारत-पाक मुकाबला, 28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया

वहीं, पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा

टी-20 फॉर्मेट इस टूर्नामेंट में भारत-पाक ग्रुप-A में शामिल

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही, दो ग्रुप में बांटा गया

विमेंस एशिया कप का हाईवोल्टेज मुकाबला भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टी-20 फॉर्मेट के टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। यह विमेंस एशिया कप का छठा एडिशन होगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-A में शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। 

दुबई स्टेडियम में 13 सितंबर को फाइनल

ग्रुप ए में भारत और पाक के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे।

भारत सबसे ज्यादा 3 बार चैंपियन बनी है

विमेंस एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 5 टूर्नामेंट खेले गए हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीता है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related to this topic: