The cricket team's value has reached $300 million.

RCB ने अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यू वाली क्रिकेट टीम बनीं

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 30 2026 05:33:44 PM

RCB ने अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यू वाली क्रिकेट टीम बनीं300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है वैल्यूबल क्रिकेट टीम

rcb ने अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यू वाली क्रिकेट टीम बनीं

RCB ने अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, सबसे बड़ी ब्रैंड वैल्यू वाली क्रिकेट टीम बनीं

300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है वैल्यूबल क्रिकेट टीम 

मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तक को पीछे छोड़ दिया है

मुंबई इंडियंस दूसरे, कोलकाता नाईट राइडर्स तीसरे नंबर पर

सिर्फ टीमों की ही नहीं बल्कि IPL की ब्रैंड वैल्यू में भी इजाफा

खेल डेस्क

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है, जो अभी तक दुनिया की कोई भी क्रिकेट टीम नहीं कर पाई है। RCB दुनिया की सबसे वैल्यूबल क्रिकेट टीम बन गई है, जिसकी वैल्यू 300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इस मामले में उसने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तक को पीछे छोड़ दिया है।

ग्लोबल इंवेस्टमैंट बैंक रिपोर्ट में खुलासा

ग्लोबल इंवेस्टमैंट बैंक हूलिहान लोके ने रिपोर्ट में खुलासा करते कहा कि लगातार दूसरे साल IPL चैंपियन बनने के साथ RCB की वैल्यू 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। इस लिस्ट में 264 मिलियन डॉलर के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे, 245 मिलियन डॉलर के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स तीसरे नंबर पर है।

IPL की ब्रैंड वैल्यू में भी हुआ है इजाफा

सिर्फ टीमों की ही नहीं बल्कि IPL की ब्रैंड वैल्यू में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक IPL की ब्रैंड वैल्यू में 11 फीसदी से अधिक इजाफा हुआ है। अब उसकी कुल वैल्यू 20.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। जिस कारण वह दुनिया की कई बड़ी लीग को टक्कर दे रही है।

जानें किस टीम की है कितनी वैल्यू

RCB – 312 मिलियन अमरीकी डॉलर
MI – 264 मिलियन अमरीकी डॉलर
KKR – 245 मिलियन अमरीकी डॉलर
CSK – 244 मिलियन अमरीकी डॉलर
SRH – 168 मिलियन अमरीकी डॉलर
RR – 161 मिलियन अमरीकी डॉलर
PBKS – 158 मिलियन अमरीकी डॉलर
GT – 157 मिलियन अमरीकी डॉलर
DC – 156 मिलियन अमरीकी डॉलर
LSG – 122 मिलियन अमरीकी डॉलर

Related to this topic: